मैनिंजाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, बचाव और इलाज

मैनिंजाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, बचाव और इलाज

सेहतराग टीम

आज कल कई तरह के रोग होते हैं जो काफी खतरनाक होते हैं। उन्हीं में एक है मैनिंजाइटिस जो एक संक्रामक रोग होता है। इसमें मेनिन्जेस में सूजन हो जाता है। आपको बता दें कि मेनिन्जेस क्षिल्लियों को कहते हैं। ये हमारे मस्तिष्क की सुरक्षा कवज होती है। ये कई प्रकार के होते हैं। इनमें बदलते मौसम में होने वाले बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस अधिक खतरनाक हैं। लापरवाही बरतने पर दिमागी बुखार जानलेवा साबित हो सकता है। इसके लिए लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आप इस बुखार से वाकिफ नहीं है, तो आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

पढ़ें- यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, कोरोना प्रभावित राज्यों से आने पर करवाना होगा टेस्ट

मैनिंजाइटिस  के लक्षण

मैनिंजाइटिस में संक्रमित व्यक्ति को सिर दर्द, बुखार, उल्टी, त्वचा और होंठ का पीला होना, ठंड लगना आदि लक्षण पाए जाते हैं। बदलते मौसम में दिमागी बुखार का खतरा अधिक रहता है। इससे बच्चे अधिक संक्रमित होते हैं।

बचाव

यह एक संक्रामक रोग है। इसके लिए आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। नियमित अंतराल पर हाथों को धोएं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क के समय मुंह को ढककर रखना चाहिए। अगर घर में कोई व्यक्ति मैनिंजाइटिस से पीड़ित रहे, तो साफ़-सफाई का विशेष ख्याल रखें।

साफ़-सफाई जरूरी है

बदलते मौसम में साफ़ सफाई जरूरी है। इससे संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। इसके लिए कोई भी चीज किसी से साझा न करें। खासकर टूथपेस्ट, टॉवल, साबुन आदि चीजों के सा्र्वजनिक इस्तेमाल से परहेज करें।

पानी अधिक पिएं

डॉक्टर हमेशा रोजाना 2-3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सीन बाहर निकल जाता है। इसके लिए शारीरिक क्षमता अनुसार पानी जरूर पिएं।

डॉक्टर से संपर्क करें

मैनिंजाइटिस के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। चूंकि यह दिमागी बुखार है। लापरवाही बरतना जानलेवा हो सकता है। इसके लिए तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर उपचार करवाएं। इसके अलावा, सही दिनचर्या का पालन, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट जरूर करें। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें-

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021: ये 5 नियम आपकी पूरी सेहत सुधार देंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।